भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित मीडिया क्लब में भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित की। संगठन ने आशंका जताई कि इस समझौते का किसानों, कृषि क्षेत्र, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रेस वार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने प्रस्तावित समझौते के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने किसानों के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई और संगठन की आगामी रणनीति की भी जानकारी दी।