सर्दी का सितम पहले ही कम नहीं हो रहा है, ऐसे में शनिवार शाम हुई बारिश ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को हल्की बारिश होने के बाद रविवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद 13 जनवरी से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। ऐसे में ठंडी हवाएं गलन बढ़ाएंगी और कोहरे से भी राहत नहीं मिलेगी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया गया।