शहर का क्षेत्रफल बहुत बढ़ गया है। यहां आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कार्य तहसील दादरी जाना पड़ता है। ऐसे में नोएडा में ही तहसील बनाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की भी बहुत जरूरत है। पानी की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। शनिवार को कोनरवा नोएडा चैप्टर की ओर से सेक्टर 27 स्थित क्लब में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण से विभिन्न मांगों को सामने रखा गया। बताया गया कि नोएडा की आवासीय भूमि को फ्री होल्ड किया जाए। इस दौरान प्राधिकरण की आवासीय भूखंड की परिसम्पत्तियों को लीज-होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने पर प्राधिकरण के वर्तमान आय के स्रोत का विवरण भी दिया है। बताया गया कि नोएडा की स्थापना हुए 46 साल हो चुके हैं लेकिन अबतक यहां पर पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद लेनी चाहिए। भूमि का जल स्तर दिन प्रति दिन कम हो रहा है। इसके लिए वाटर की हार्वेस्टिंग की दूरगामी योजना बना कर सुचारू व क्रियान्वित करवाई जानी चाहिए। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सभी सेक्टर से एक दूसरे को जोड़ने के लिए लागू किया जाना चाहिए। शहर में यात्री ओला और ऊबर जैसे ऐप के जरिए अपनी यात्रा करने को मजबूर होते है। न्यू नोएडा क्षेत्र को विकसित करने के लिए नए प्राधिकरण का गठन किया जाए। प्राधिकरण के अंदर वर्तमान में ही स्टाफ की बहुत भारी कमी है। इस दौरान अध्यक्ष पीएस जैन, कंवीनर बीबी वलेचा, कॉर्डिनेटर मनीष शर्मा, ब्रिगेडियर (सेनि) अशोक हक, हर्ष चतुर्वेदी, एमएल शर्मा, राजीव गर्ग, राजविंदर आहलूवालिया, किरन भारद्वाज, लोकेश कश्यप समेत अन्य मौजूद रहे।