नोएडा के यूपीआइडी संस्थान के छात्र ज्ञान देव ने शहरवासियों को उनके कार्यक्षेत्र में रहने के दौरान प्रकृति का अहसास दिलाने के लिए अनुसंधान किया है। वह जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद तैयार करेंगे। उन उत्पादों की डिजाइन भी प्रकृति से प्रेरित होगी, जो कार्यक्षेत्र में रहकर प्रकृति का अहसास कराएंगे। आगामी प्रदर्शनी में वह अपने उत्पाद के प्रोटोटाइप को प्रस्तुत करेंगे। छात्र के अनुसंधान के अनुसार ऊंची इमारतों, एयर कंडीशन कमरों और कृत्रिम रोशनी के बीच दिन बिताने वाले लोगों को तनाव, थकावट और भावनात्मक असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-62 स्थित उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआइडी) के छात्र ने जैविक तत्वों से तैयार उत्पाद बनाने की योजना बनाई है।