यमुना सिटी के रबूपुरा में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जाने वाली 60 मीटर रोड का काम रुकने से प्रदूषण दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क से वाहन गुजरने पर धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे हवा दूषित हो रही है। चार सौ मीटर के स्ट्रेच का काम बीते दो महीने पहले शुरू हुआ था। जो कि कुछ दिनों से रुका हुआ है। साथ ही मिर्जापुर मार्ग का काम भी थमने से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है।