बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों (सात पुरुष और दो महिला) को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग पांच टन लोहा, 70 हजार रुपये नकद, दो स्कॉर्पियो कार, एक ट्रक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के मास्टरमाइंड युवती तनु शर्मा (19), एसके मेट्रो विला सोसाइटी बीटा–2 की सिमरन (34), गाजियाबाद के ट्रक मालिक मुकेश (50), हापुड़ के अरूण (18), नवादा बीटा-2 के सोम सिंह उर्फ सोनू (24), डेल्टा-1 सूरजपुर के पंकज गुप्ता (23), पटियाला पंजाब के हैप्पी (50), जैतपुर सूरजपुर के लक्की (19) व अंशू (18) के रूप में हुई है।