फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में काव्य गोष्ठी का आयोजन, ये कैसा सफर है सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

अनुज कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 12:34 PM IST

प्रतीक फेडोरा सेक्टर-61 के क्लब हाउस में हँसी ठहाकों से भरी काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया l "बारह साल बेमिसाल" के अंतर्गत फेडोरा परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर महफिल में न केवल प्रतीक फेडोरा के कुछ नवोदित कवियों ने काव्यपाठ किया बल्कि देश के नामचीन कवियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिये l काव्यगोष्ठी का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हेमंत स्नेही ने किया एवं अध्यक्षता ग़ज़लकार दीक्षित दनकौरी ने की l प्रारंभिक संचालन मधु झाम्ब ने किया और बाद में हास्य कवि विनोद पांडेय ने अपने चिरपरिचित अंदाज में संचालन कर कार्यक्रम को भव्य ऊंचाइयां प्रदान किए l सोसायटी से वंदना बुंदेला, डॉ आराधना बुंदेला, अद्वैत पाण्डेय सहित आधा दर्जन रचनाकारों ने काव्य पाठ किया l आमंत्रित कवियों में सुप्रसिद्ध शायर दीक्षित दनकौरी - न मांझी , न रहबर ,न हक़ में हवाएं है कश्ती भी जर्जर ये कैसा सफ़र है , हास्य कवि विनोद पांडेय एवम् वरिष्ठ साहित्यकार रंजन कुमार सिंह का नाम उल्लेखनीय है l हास्य कवि विनोद पांडेय ने अपने छंदों और मुक्तकों से सबको हँसाकर लोटपोट कर दिया। उनकी कविता "तुम जब तक मेरे पास रही, मैं तब तक पास न हो पाया" ने तो सभी का दिल जीत लिया और तालियों का महोत्सव बना दियाl एक ओर जहां रंजन कुमार सिंह ने अपनी भावपूर्ण कविताओं से सबका मन मोह लिया वहीं हेमंत स्नेही की कविता राजघाट ने वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चुटकी ली और श्रोताओं को सोचने को मजबूर कियाl अध्यक्षता कर रहे दीक्षित दनकौरी जी ने कई सुंदर और प्रभावशाली गजल पढ कर खूब वाहवाही लूटीl अन्त में संयोजक स्नेही ने कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था के लिए प्रतीक फेडोरा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों अंकित दुबे, देवेंद्र साहू और अनुज चक्रवर्ती ने मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें