फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा की सोसायटी में गिरा प्लास्टर, कार का शीशा टूटा; बड़ा हादसा टला

प्लास्टर गिरने से कार का शीशा चकनाचूर, बाल-बाल बचा निवासी नोएडा सेक्टर-78 स्थित आदित्य अर्बन कासा सोसाइटी में शुक्रवार देर रात प्लास्टर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। निवासी अनमोल ने बताया कि वह दोस्त के घर ठहरने आए थे। रात में अचानक सोसाइटी की इमारत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा उनकी एक्सयूवी-9 कार पर गिर गया। इससे कार का शीशा टूटने के साथ विंडशील्ड भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उनका आरोप है कि सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोसाइटी के दूसरे हिस्से में भी प्लास्टर गिरने से नीचे रखे गमले टूट चुके हैं। अनमोल के मुताबिक, कार की मरम्मत में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यदि उस समय कोई व्यक्ति नीचे खड़ा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि घटना के बाद अभी तक मेंटेनेंस की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें