नोएडा सेक्टर 62 स्थित महात्मा गांधी मिशन इंजीनियरिंग कॉलेज में फिट इंडिया मूूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुनील वाघ ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है। बृहस्पतिवार को हुए इस कार्यक्रम में छात्रों को फिट रहने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही फिट रहने के टिप्स बताए गए। साथ ही छात्रों की फिजिकल एक्टिविटी भी कराई गई। इस मौके पर मुकेश कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।