फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसानों से मिलने के लिए जेल पहुंचने वाले लोगों पर रखी जा रही नजर

Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2024 05:49 PM IST

जेल में बंद किसानों ने मिलने वालों पर जेल प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही है। परिजन को छोड़कर किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं दी हर रही है। हालांकि रविवार को अवकाश रहने के कारण कोई भी किसान से मिलने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के लिए लिहाज से जेल के बाहर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है। किसानों के गिरफ्तारी देने के लिए परी चौक पहुंचने की सूचना से पुलिस रविवार को भी सुबह से अलर्ट रही। खासतौर से परी चौक, जीरो प्वाइंट पर देहात क्षेत्र के इलाकों में चेकिंग की गई। ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों ने मौके पर तैनात पीएसी, आरएएफ के जवानों को किसानों को किसी भी हालत में धरना स्थल पर एकत्रित नहीं करने को लेकर निर्देशित किया। हालांकि चोरी छिपे परी चौक पर किसान चारपहिया में सवार होकर पहुंचे। इस कारण अल्फा गोल चक्कर से लेकर परी चौक तक ट्रैफिक जाम रहा। कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को तुरंत ही हिरासत में लेकर उन्हें बस में बैठाया और थोड़ी दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। किसानों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रदर्शन में शामिल न हो। सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी सभी मांगों पर गौर किया जा रहा है। ----

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें