फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: ग्रेटर नोएडा सेक्टर एक में सांसों पर संकट, सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी

ग्रेटर नोएडा सेक्टर एक स्थित सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों के सामने सांसों का संकट खड़ा हो गया है। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में 10 से अधिक अवैध तरीके से चल रहे आरएमसी प्लांट के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही टूटी सड़कें, बदहाल नाले व नालियों का मुद्दा ऐस डिविनो सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाया। महिलाओं ने कहा कि सोसाइटी के आसपास पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। एटीएस गोलचक्कर से सोसाइटी तक आने में रात में डर लगता है। कई बार उनके साथ घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की हालात बेहद खराब है। सड़कों पर कई कुंतल तक धूल जमा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओर से दिखावे के लिए केवल पानी का छिड़काव किया जा रहा है। निवासियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। उल्टी दिशा से वाहन आते रहते हैं। ओवरलोड ट्रक के कारण सड़क दवाब नहीं झेल पा रही हैं। प्रदूषण के कारण लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को नीचे भेजना बंद कर दिया है। लावारिस कुत्तों व जानवर लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। पेड़ नहीं होने के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से पेड़ लगवाने की मांग की गई,लेकिन कुछ नहीं हुआ। नालों के खुले होने के कारण आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। निवासियों का कहना है कि केवल कागजों में सेक्टर एक में काम हो रहा है,लेकिन जमीन पर केवल दावें ही हैं। निवासियों ने अमर उजाला का शुक्रिया जताया। उन्होंने बताया कि अमर उजाला के संवाद के माध्यम से उन्होंने सोसाइटी के आसपास पांच किलोमीटर तक बैंक व एटीएम न होने का मुद्दा उठाया था। अब सोसाइटी में ही दो बैंक खुल गई हैं। इसके साथ ही कई आसपास भी कई बैंक व एटीएम खुल गए हैं। जिससे सीनियर सीटिजन को सबसे अधिक राहत हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें