फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में कार्निवाल, राजस्थानी स्वाद से भरपूर केसरिया बालम की दूध फेणी लोगों को भाई

अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 10:30 PM IST

सेक्टर 46 स्थित रामलीला मैदान में चल रहे नोएडा कार्निवाल में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है। यह कार्निवाल 26 जनवरी तक चलेगा और यहां पर हर कोई अपने लिए कुछ न कुछ खास अनुभव लेकर जा सकता है। यहां पर शहरवासी नोएडा कार्निवाल आकर राजस्थानी अचार, केसर बादाम से युक्त दूध फेणी और मूंग दाल की स्वादिष्ट कचौड़ियों का स्वाद ले सकते हैं। जैसे ही आप कार्निवाल में प्रवेश करते हैं, राजस्थानी स्वाद से भरपूर व्यंजनों के स्टॉल आपका स्वागत करते हैं। यहां की खासियत है राजस्थानी दाल कचौड़ी, चटपटे आचार, और केसरिया बालम की दूध फेनी। इन व्यंजनों का स्वाद चखने लोग नोएडा समेत आस पास अन्य इलाकों से लोग आ रहे हैं और हर किसी को ये बेहद पसंद भी आ रहे हैं। राजस्थान से आकर इस कार्निवाल में स्टाल लगाने वाले सतेंद्र कार्निवाल में आने वाले लोगों को राजस्थानी केसरिया बालम की दूध फेणी का स्वाद चखा रहे हैं। यहां केसर मलाई दूध, दूध फेणी, दूध जलेबी उपलब्ध हैं। जो पूरी तरह पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट और मिठास से भरी है। इसी तरह मारवाड़ी राजस्थानी अचाक बेच रहे राजस्थान से आए जयराज कुमावत ने बताया कि उनके पास राजस्थान के स्वाद से भरपूर आम अचार, नींबू अचार, ऑवला, लाल और हरि मिर्च, एलोवेरा, लहसुन, कटहल, समेत खास सांगरी अचार, मीठा नींबू, मीठा आम, और करेले का अचार भी उपलब्ध है। शुक्रवार को अचार खरीदनें के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आईं। इसी के साथ ही बात करें राजस्थानी कचौड़ियों की तो यहां राजस्थान के स्पेशल दाल बाटी चूरमा, प्याज कचौड़ी, मूंग दाल कचौड़ी, मावा कचौड़ी समेत तमाम तरह की स्वादिष्ट कचौड़ियां उपलब्ध हैं। स्टाल लगाने वाले राजेश ने बताया कि यहां शुद्ध देशी घी से बने दाल बाटी चूरमा सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। बच्चों के मनोरंजन से लेकर खरीददारी के भी खास इंतजाम बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए यहां छोटे-बड़े झूले जिनमें मिकी माउस राइड, जायंट व्हील लगाए गए हैं। इसके साथ ही कार्निवाल में सर्दियों के कपड़ों जिनमें यहां शॉल, जैकेट, स्वेटर, मफलर, टोपी, दस्ताने और कंबल किफायती दामों उपलब्ध है। कई स्टॉल्स पर सेल लगी हुई है, जो खरीदारी के शौकीन लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें