पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि के लिए नोएडा शहर के कई सेक्टर सोसाइटी में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और गुस्सा भी जाहिर किया। सेक्टर 23 में निवासियों ने कैंडल मार्च सी- ब्लॉक पार्क के सामने से कम्युनिटी सेंटर तक निकाला गया। रिटायर ले. जनरल अशोक अग्रवाल डॉ दिनेश कुमार शर्मा समेत कई निवासियों ने गुस्सा जाहिर किया और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।