नोएडा सेक्टर-46 स्थित रामलीला ग्राउंड में नोएडा कार्निवल में बनी स्ने हर्ट्स पर लोग स्नोफॉल का मजा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्नोफॉल भले ही आर्टिफिशियल है लेकिन इसका अहसास बिल्कुल असली जैसा है। यही नहीं मेले में डायनासोर गुफा और भूत बंगले जैसी एक्टिविटी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। इसके अलावा मेले में बुर्ज खलीफा, आईफिल टावर, केदारनाथ मंदिर समेत कई तरह के डमी स्ट्रक्चर भी लगाए गए हैं जहां पर लोग सेल्फियां ले रहे हैं। यह भी खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अमर उजाला इसका मीडिया पार्टनर है।