नोएडा के सेक्टर 8 की जामा मस्जिद में शांतिपूर्वक अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए की गई विशेष व्यवस्था, मस्जिद के मुख्य द्वार को निकास द्वार बनाया गया और अन्य दो द्वारों से नमाजियों को प्रवेश कराया गया। ताकि अचानक से मस्जिद से निकले वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वहीं मस्जिद के आस पास के चौराहों पर बैरिकेडिंग कर मस्जिद के पास आने वाले वाहनों को रोका गया, ताकि नमाजियों को आने के दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके साथ मस्जिद और उसके आस पास के इलाकों को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। ताकि चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा सके।