नोएडा जिला अस्पताल सेक्टर-39 में अव्यवस्थाओं का आलम देखा जा सकता है। अस्पताल में स्ट्रेचरों पर ताले लगे हुए हैं, जिससे मरीजों को बाहर तक गोद में उठाकर ले जाना पड़ रहा है। अस्पताल के गेट के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ के कारण एम्बुलेंस में मौजूद गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।