भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण से प्रभावित पांच जिलों के किसानों के मुददों को लेकर भारतीय किसान यूनियन 22 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट पर पंचायत करेंगी। अगर पुलिस या प्रशासन ने पंचायत में आने वाले किसानों को रोकने का प्रयास किया तो आंदोलन को बड़े रूप में किया जाएगा। एक दिन की पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। राकेश टिकैत सोमवार को ग्रेटर नोएडा के बिरोंडी गांव में यूनियन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।