फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे का सेवन पड़ा भारी: ग्रेटर नोएडा की तीन सोसाइटी के 40 से अधिक लोग हुए बीमार

ग्रेनो वेस्ट वेस्ट स्थित इकोविलेज 3,रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राईड सोसाइटी के करीब 40 लोग न्यूमेड हॉस्पिटल में भर्ती है। मरीज का कहना है कि उन्होंने जैसे ही कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ ही देर बाद उनके हाथ पैर सुन्न होने लगे। इसके साथ ही चक्कर व उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ देर उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। घरेलू उपचार व दवाइयां ली,लेकिन थोड़ी देर बाद ही हालत बिगड़ने लगी। उन्हें नहीं पता कि परिजन उन्हें किस हालत में अस्पताल में लेकर आए। हिमालय प्राईड में रहने वाले आकाश ने बताया कि उनकी फैमिली के करीब 6 से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिसमें दो उनकी दो गर्भवती बहनें भी शामिल हैं। उन्हें भी भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें