फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 26 और 27 नवंबर को अनुवेषण 2024 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के गलगोटियाज विश्वविद्यालय में अनुवेषण 2024 का आयोजन 26 और 27 नवंबर को होगा। अनुसंधान कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र के 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के 700 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। यह अधिवेशन विभिन्न क्षेत्रों में किए गए नवीन अनुसंधानों को बढ़ावा देगा। वाइस चांसलर मल्लिकार्जुन बाबू ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत रिसर्च कार्य जरूरी हैं। यहां जीतने वाले शोधार्थी इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिभा करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चॉसलर डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि हमें हमेशा नया सोचना होगा, नयी नयी रिसर्च करनी होगी। आज की नयी जनरेशन कैसे आगे बढ़े हमें नये तरीके सोचने होंगे। पुराने तरीक़े से हम पढ़ाते रहेंगे तो विद्यार्थियों का अच्छे से विकास नहीं होगा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुसंधान और अकादमिक नवाचार के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाना जाता है। यह अधिवेशन भविष्य के नवोन्मेषकों को प्रेरित करने और विभिन्न विषयों में सहयोग को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें