ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को शादी की 28वीं वर्षगांठ के मौके पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन डी-48 साइट-4 में किया जा रहा है। यहां पर शुक्रवार को शहर की गरीब असहाय परिवार की 21 कन्याओं का कन्यादान सामूहिक विवाह के मौके पर किया जाएगा। यह जानकारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने स्वर्णनगरी में बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वो लगातार चौथी बार सामूहिक विवाह के माध्यम से शहर के असहाय परिवारों की शादी कराने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि शहर में जितनी भी असहाय परिवार हैं उनकी मदद करना और उनकी बेटियों के हाथ पीले कराना हैं। साथ ही शहर के हर उस व्यक्ति की मदद करना जो असहाय और जरूरतमंद हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी जोड़ों को करीब 207 आइटम भी भेंट किए जाएंगे।