नोएडा सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अपने परिसर की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। अब कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को अपने नए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इस आईडी कार्ड में आरएफ चिप भी लगाई गई है, जो परिसर में प्रवेश के दौरान मेन गेट पर लगी मशीन में स्कैन करानी होगी, जिसके बाद ही छात्र कॉलेज के परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।