ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो में एक दिसंबर को आरडब्लूए चुनाव होंगे। चुनाव में दो पैनल आमने-सामने है। दोनों पहन लो की ओर से सेक्टर का विकास करने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। शैलेश भाटी पैनल से अमर उजाला ने बातचीत की। शैलेश भाटी ने बताया कि उनके पैनल की प्राथमिकता सेक्टर का विकास रहेगा। पिछले 5 सालों में सेक्टर की हालत खराब हो गई है। चुनाव जीतने के बाद सेक्टर को सुधारने का सबसे पहले काम रहेगा। उनके पैनल का मुख्य उद्देश्य सेक्टर का विकास है। पैनल की टीम पढ़ी लिखी है। सारे अनुभवी है। सेक्टर के विकास के लिए वेब एप बनाया जाएगा। जिसमें सेक्टर के लोग समस्याओं को बता सकेंगे। सेक्टर में जितने भी रुपये का काम कराया जाएगा। उसे ऐप में देख सकेंगे। पारदर्शिता के साथ टीम काम करेगी। महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता पर रहेगी। बुजुर्गों क्या ध्यान रखने के लिए एक टीम अलग से गठित की जाएगी।