नोएडा। लगातार हो रही बारिश का असर बृहस्पतिवार को सेक्टर-35 स्थित मोरना के कंपोजिट विद्यालय की पढ़ाई पर भी दिखा। स्कूल परिसर में जलभराव होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी हुई। स्कूल में पंजीकृत करीब 800 विद्यार्थियों में से केवल 100 बच्चे ही पढ़ाई के लिए पहुंचे। अधिकांश अभिभावकों ने जलभराव और बारिश के चलते बच्चों को घर पर ही रखा। स्कूल प्रशासन ने बताया कि ग्राउंड में पानी भर गया है। सुबह ज्यादा पानी भरा हुआ था, अब धीरे धीरे कम हो गया है। बारिश के कारण स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।