फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Noida, I Care' पहल का होगा उद्घाटन: महेश सक्सेना ने की अपील- मिलकर बनाएं नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर

नोएडा शहर में नागरिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Noida, I Care पहल की शुरुआत को लेकर शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पहल के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेस वार्ता में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और सामाजिक सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि 3 मई 2026 को इस पहल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। अमर उजाला से बातचीत में नोएडा लोक मंच के महेश सक्सेना ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने शहर की देखरेख करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर आगे आएं और नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें