नोएडा सेक्टर 40 स्थित द खेतान स्कूल में अंदडर-18 स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गौतम बुद्ध नगर से आठ स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कैंब्रिज स्कूल, रामाज्ञा स्कूल, विश्व भारती स्कूल, श्री राम स्कूल, समरविल स्कूल, शिवनादर स्कूल और द खेतान स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए। जीती हुई टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।