फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: प्रदेशीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

अनुज कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 12:53 PM IST

नोएडा सेक्टर 110 स्थित नोएडा एजुकेशनल अकादमी भंगेल में खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदेशीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का दौर चला। प्रतियोगिता में जिले के 18 मंडलों और 2 हॉस्टल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वाराणसी, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ समेत अन्य मंडलों ने जोरदार खेल प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के मुकाबलों में कई रोमांचक परिणाम देखने को मिले। अमेठी ने मुरादाबाद को 25-16, विंधांचल ने झांसी को 29-16 और आगरा ने देवीपाटन को 28-2 से पराजित किया। वहीं, बस्ती ने प्रयागराज को 34-22, सैफई हॉस्टल ने मेरठ को 29-22, गोरखपुर ने कानपुर को 22-15 और वाराणसी ने अयोध्या को 32-15 से मात दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें