फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर के लिए चिन्हित जमीन पर कब्जा लिया

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-145 के लिए चिन्हित जमीन पर कब्जा लेने के शुरुआत कर दी है। यहां पर 108 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण ने चिन्हित की है। शनिवार को प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यहां जमीन पर कब्जा लेने की शुरुआत नोएडा प्राधिकरण ने की। पहले दिन बेगमपुर गांव की 31 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर शाम तक कब्जा प्राधिकरण ने ले लिया। इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद, क्रांति शेखर सिंह समेत इंजीनियर मौजूद रहे। डीजीएम सिविल विजय रावल ने वीडियो जारी कर कारवाई की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ वीडियो को निराधार बताकर खंडन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें