ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई थी। हादसे के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षा के लिहाज से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हादसे के बाद चेतावनी के रूप में महज तीन बैरिकेड लगाए गए हैं। नेविगेशन का प्रयोग करने पर केंद्रीय विहार होते हुए जो रास्ता कासना रोड की ओर जाता है वह काफी सकरा और घुमावदार है। नाले के किनारे रेलिंग, जर्सी बैरियर, क्रैश बैरियर नहीं है।