सिरसा गांव निवासी निक्की हत्याकांड मामले में सोमवार को तेरहवीं का आयोजन कर मृतका को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने कहा कि सही जांच से ही निक्की और विपिन के परिजनों न्याय मिल सकेगा। आरोपी विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने बताया कि निक्की भले ही आज उनके बीच हैं, लेकिन वह गांव के साथ ही परिवार की बहू थी। इस कारण विपिन के घर के बाहर ही दुकान पर एक श्रद्धांजलि सभा कर निक्की की तेरहवीं की गई। इसमें गांव के लोगों के साथ परिवार के 20 से अधिक लोगों शामिल हुए। विपिन और उसकी मां दया, पिता सत्वीर, भाई रोहित को गलत फंसाया जा रहा है। इसलिए उनके कानूनी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मामले की सही जांच होने से ही सच सामने आ पाएगा। सही जांच से निक्की और विपिन के परिवार को न्याय मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि विपिन और रोहित के बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट का रुख करेंगे। सभी की जमानत कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए अधिवक्ता को जरूरी साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं।