फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: जिला अस्पताल में अब नवजात का मिलेगा कलर बर्थ सर्टिफिकेट, प्रिंटिंग यूनिट स्थापित

जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को अब कलर बर्थ सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए कलर प्रिंटिंग यूनिट स्थापित कर दी है। लंबे समय से आ रही तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं की वजह से उठाया है। अब तक अस्पताल में डिलीवरी होने पर डिस्चार्ज के दौरान ही परिजनों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दे दिया जाता है, लेकिन यह ब्लैक एंड व्हाइट होता है। ऐसे में कई बार फोटो कॉपी कराने पर कई बार जानकारी स्पष्ट नहीं दिखती। खासतौर पर नाम, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर धुंधले हो जाने के कारण लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन के पास लगातार शिकायतें भी आ रही थी। अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 प्रसव होते हैं। जन्मप्रमाण पत्र अहम दस्तावेज है, जिसका प्रयोग बच्चे के स्कूल में दाखिले से लेकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए होता है। फोटोकॉपी के दौरान साफ नजर नहीं आने पर अभिभावकों को परेशानी होती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से कलर बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कलर प्रिंटिंग से सर्टिफिकेट की पठनीयता बेहतर होगी और फोटो कॉपी या स्कैन कराने पर भी विवरण साफ नजर आएगा। इससे अभिभावकों को बार-बार सुधार कराने या नए सर्टिफिकेट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएमएस डॉ अजय राणा ने बताया कि कई बार लोग कलर बर्थ सर्टिफिकेट की मांग करते थे, इसलिए अब कलर बर्थ सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें