नोएडा सेक्टर-110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) की ओर से आयोजित महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन 5 का समापन एक हाई-वोल्टेज फाइनल के साथ हुआ। बुधवार को हुए दिल्ली–एनसीआर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बैनेट यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाब में महर्षि यूनिवर्सिटी की टीम ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मध्यक्रम की संयमित साझेदारियों और आखिरी ओवरों में आक्रामक स्ट्रोक्स के दम पर टीम ने 7 गेंदें शेष रहते 3 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंतिम क्षणों तक चले इस संघर्ष ने दर्शकों को सीटों से बांधे रखा। मोहित ने 54 रनों की प्रभावशाली पारी के साथ एक महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया, जिसके लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मोहित ने 54 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और गेंदबाजी में भी एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह पहुंचे। मनिंदर सिंह ने कहा कि 156 का लक्ष्य आसान नहीं होता। एमयूआईटी ने जिस धैर्य और रणनीति से चेज की, वह प्रोफेशनल अप्रोच का उदाहरण है। ऐसी लीग युवा खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप जैसी अहमियत रखती है। वहीं कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए अगले सीजन में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 करने का संकेत दिया।