फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में निशुल्क होम्योपैथिक शिविर में 60 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण

नोएडा सेक्टर-62 स्थित विनायक कार्तिकेय मंदिर में नोएडा होम्योपैथी डॉक्टर्स सोसाइटी, वैदिक प्रचार संस्थान, अव्वई तमिल संगम और डॉ. विलमार श्वाबे इंडिया की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक लोगों ने अपना इलाज कराया। एस वेंकटेस ने बताया कि इसका आयोजन विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर लगाया गया। जहां 15 डॉक्टरों की एक टीम ने आए हुए रोगियों को उचित सलाह दी।डॉ विलमार श्वाबे इंडिया के निदेशक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान आए हुए रोगियों को नि:शुल्क होम्योपैथी दवाई भी दी गई। वैदिक प्रचार संस्थान के अध्यक्ष रवि बी शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। इस मौके पर डॉ वलवन, डॉ सरोजा सुदंरराजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें