फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएचसजीएफ दिल्ली मेला 2026 का आगाज: 13 से 18 फरवरी तक आयोजन, 150 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल

राहुल तिवारी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:57 PM IST

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 13 से 18 फरवरी तक 61वां, आईएचसजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें दुनिया भर के खरीदार, कारीगर का एक साथ संगम देखने को मिलेगा। इसमें देश विदेश से 150 से अधिक बायर्स शामिल हो रहे है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि प्रदर्शनी में 17 हॉल में 900 स्थायी शोरूम तैयार किए गए। इनमें करीब तीन हजार से अधिक प्रदर्शक जुडेंगे। वहीं, 16 प्रमुख डिस्पले डिवीजन होंगे। इनमें होम डेकोर ऐंड एक्सेंट्स, होम फर्निशिंग, कारपेट्स ऐंड रग्स, टेक्सटाइल्स ऐंड लिनेन, गिफ्ट्स ऐंड प्रीमियम्स, इंटीरियर्स, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी. बैग्स ऐंड एक्सेसरीज, लैम्प्स ऐंड लाइटिंग एक्सेसरीज, आउटडोर ऐंड गार्डन, अरोमा, स्पा ऐंड लाइफस्टाइल, क्रिसमस ऐंड फेस्टिव डेकोर, किचन ऐंड डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज, बेंत, बांस, पेपर ऐंड इको फ्रेंडली उत्पाद, किड्स ऐंड बेबीज टॉयज ऐंड एक्सेसरीज शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें