नोएडा सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह आह्वान द ग्रैंड मस्टर का आयोजन किया गया। इसमें 1200 से अधिक छात्र–छात्राओं ने मैदान पर एक साथ प्रस्तुति देकर एकता, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण और विकासशील मानसिकता का सशक्त संदेश दिया। प्री-प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों ने 15 से अधिक खेल कौशलों का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, मार्शल आर्ट्स और योग जैसी खेल विधाओं में छात्रों की दक्षता और तालमेल ने दर्शकों को प्रभावित किया। खेल प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय ने शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के महत्व को रेखांकित किया।