बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिसंबर 2025 को यह मुख्य कार्यक्रम नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 6 मंडल, उत्तराखंड और दिल्ली के समर्थक यहाँ पुष्पांजलि अर्पित करने जुटेंगे।