फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटी कप 2025: डॉ दीपा मलिक बोलीं- असमर्थता नहीं, नई क्षमताओं का अवसर है पैरास्पोर्ट

राहुल तिवारी Updated Thu, 04 Dec 2025 10:57 PM IST

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को यूनिटी कप 2025 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दूसरा दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेलभावना के अद्भुत संगम का साक्षी बना। युवा क्रांति सेना और व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूबीएफआई) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दीपा मलिक, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के सलाहकार कैलाश शर्मा, युवा क्रांति सेना के सलाहकार लोकेश चौहान और अध्यक्ष अविनाश सिंह द्वारा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें