फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में अय्यप्पा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मकर ज्योति महोत्सव, देखें वीडियो

सेक्टर 62 स्थित अय्यप्पा मंदिर में अयप्पा पूजा समिति की ओर से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार को एक भव्य आयोजन किया गया। इस दिन को मकर ज्योति के रूप में भी मनाया जाता है। सुबह से ही मंदिर में इसको लेकर तैयारियां की गई। साथ ही इस दौरान पूरे दिन मलयालम भाषा के गीतों और भजनों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा हर साल मकर संक्रांति पर मंदिर में लोग पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान अय्यप्पा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए मकर ज्योति के रूप में प्रकट होते हैं। यह उत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दोपहर के समय पूजा के बाद हजारों की संख्या में भक्तों को पारंपरिक तरीके से केले के पत्तों पर प्रसाद खिलाया गया। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे भक्तों के बीच एक पवित्र और भक्तिमय माहौल रहा। इस दौरान सुबह के सत्र में पल्लासना उन्नी मारर और उनके साथियों चिन्दमेलम, नादा धारा भजन समिति के तीन गायकों ने भजन प्रस्तुत किया। साथ ही नाथधारा समूह ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुति दी। इससे सभी लोग सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। शाम का सत्र और भी खास रहा। इसमें केरल की प्रसिद्ध गायक ऋतु कृष्णा ने भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। उनके भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में देर रात रूके रहे। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रमुख मलयाली समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर आए हुए सभी भक्तों को केरल का पारंपरिक तरीके से प्रसाद खिलाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रेसिडेंट टीपी नंदन, सचिव वेणुगोपाल, कार्यक्रम संचालक मधु एस नायर और राजेश्वरी त्यागराजन समेत हजारों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें