फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rath Yatra 2025: नोएडा में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा का आयोजन, भारी उत्साह में दिखे श्रद्धालु, लगाए नारे

नोएडा के सेक्टर-34 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी की रथ यात्रा परंपरा को नोएडा में पूरी भव्यता से निभाता है। शनिवार को बाहुड़ा यात्रा भी यहाँ उसी श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाहुड़ा यात्रा से पहले, रथों को पुनः सजाया और पवित्र किया गया उन्हें फूलों, रंगीन वस्त्रों और झंडों से फिर से सजाया गया मुख्य मंदिर की ओर लौटने के लिए मुख्य रथ यात्रा की तरह, बाहुड़ा यात्रा में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को ‘पहांडी’ विधि से मौसीमाँ के घर (या कम्युनिटी सेंटर ) से रथ पर लाया गया। फिर भक्त रस्सियों को खींचकर रथों को मुख्य मंदिर की ओर बढ़ाते हुए ले गए “जय जगन्नाथ’, ‘हरि बोल’ “जय माँ सुभद्रा और ‘जय बलभद्र’ के जोरदार नारों से पूरा वातावरण बेहद रोमांचक और भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें