गाजियाबाद के अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सूरजपुर स्थित जिला अदालत में अधिवक्ताओं ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते न्यायालयों में मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। तीन हजार से ज्यादा वादकारियों को परेशान होकर लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं के काम नहीं करने के कारण के कारण कई मामले में लोगों को बेल नहीं हो पाई तो मामले में बहस भी नहीं हो सकी।