नोएडा के सेक्टर-94 स्थित चरखा गोलचक्कर के पास फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार से आ रही लैंबॉर्गिनी कार ने टक्कर मार दी। घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार यूट्यूबर मृदुल के नाम है। इस मामले को लेकर डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह का बयान सामने आया है।