फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: फोर्टिस अस्पताल में केन्याई मरीज का जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल हृदय रोग से जूझ रहे केन्या के 67 वर्षीय मरीज का सफल इलाज कर उसे नया जीवन दिया है। फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. हरनीश सिंह भाटिया ने बताया कि मरीज फुल हार्ट ब्लॉकेज की गंभीर समस्या से पीड़ित था। इस वजह से उसे बार-बार अचानक बेहोशी का सामना करना पड़ रहा था और कई बार उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि वह कई बार सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। डॉक्टरों की टीम ने मरीज का इलाज अत्याधुनिक तकनीक के जरिए किया और उसके शरीर में ड्यूल-चैंबर लीडलेस पेसमेकर प्रत्यारोपित किया। यह ड्यूल-चैंबर लीडलेस पेसमेकर प्रत्यारोपण ग्रेटर नोएडा में अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। यह नई तकनीक हृदय के दोनों चैंबरों - दाएं एट्रियम और दाएं वेंट्रिकल-की धड़कनों को सामान्य और संतुलित करने में सक्षम है। पारंपरिक पेसमेकर के विपरीत, इस आधुनिक तकनीक में बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती। इसमें केवल छोटे-छोटे डिवाइस सीधे हृदय में लगाए जाते हैं, जो वायरलेस तरीके से आपस में तालमेल बनाकर धड़कनों को नियंत्रित करते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और मरीज की रिकवरी भी तेजी से होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें