फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा सांसद के बयान के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में करणी सेना के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

श्याम जी. Updated Wed, 26 Mar 2025 08:48 PM IST

श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने बुधवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह के नेतृत्व में सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन से प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वो कार्यकर्ताओं के साथ परी चौक पर सपा सांसद का पुतला दहन करने के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन या कुछ आसमाजिक तत्वों ने पुतले का गायब कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद के खिलाफ थाना बीटा-2 में लिखित में तहरीर दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष जबर सिंह प्रधान ने कहा कि मामले में यदि कोई कानूनी कार्रवाही नहीं होती है तो करणी सेना जल्दी ही एक बड़ा आंदोलन करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें