कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों को कॉल कर दाखिले के साथ शत प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का झांसा देते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।