फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: द एसडी विद्या स्कूल में शतरंज की बिसात पर बच्चों ने दिखाई रणनीति की चमक

राहुल तिवारी Updated Mon, 08 Dec 2025 09:01 PM IST

नोएडा सेक्टर-49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल में सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में छात्रों ने अद्भुत दिमागी बाजियां खेलीं। इसमें कक्षा 5 से 11 तक के कुल 33 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुकाबले सुबह 9 बजे शुरू हुए और दोपहर एक बजे तक रोमांच बना रहा। हर राउंड में खिलाड़ियों ने न केवल अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, बल्कि हर चाल सोच–समझकर चलने की क्षमता भी दिखाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनु पुरी और फिजिकल एजुकेशन टीचर रंजन ठाकुर मौजूद रहे। पुरी ने छात्रों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज न केवल खेल है, बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि हर चाल भविष्य तय करती है, यही शतरंज बच्चों को धैर्य और सोचने की परिपक्वता सिखाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें