बढ़ती गर्मी के दौरान लोगों के बिगड़े खानपान के कारण तेजी से उल्टी-दस्त और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे मामले रोजाना ग्रेटर नोएडा के कासना स्थिति राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 10 से 15 आ रहे हैं। जिम्स के डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पड़ रही तेज गर्मी के दौरान लोगों को बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचने के साथ ही घर पर भी रखे खाद्य पदार्थों को ध्यान से सेवन करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकतर नौकरी पेशा करने वाले लोग घर पर समय से नहीं पहुंच पाने के कारण बाहर ही खाते पीते रहते हैं जिस कारण उनमें काफी तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के जनरल मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति से खास बातचीत... ग्रेटर नोएडा से आशीष चौरसिया की रिपोर्ट