फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जिम्स में देश के पहले AI क्लीनिक का हुआ उद्घाटन, देखें खास रिपोर्ट

भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (एडीजीएचएस) की ओर से जिम्स में शुक्रवार को देश का पहला एआई क्लिनिक का ऑनलाइन उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें डॉक्टर, एआई स्टार्टअप्स, शोधकर्ता, नीति निर्माता और शिक्षाविद शामिल रहे। यह क्लिनिक जिम्स में संचालित इंक्यूबेशन सेंटर में स्थापित किया गया है। जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि यह एआई क्लिनिक उत्तर प्रदेश के पहले सार्वजनिक अस्पताल आधारित मेडिकल इनक्यूबेटर सेंटर के माध्यम से शुरू किया गया है। यह सरकारी अस्पताल के भीतर स्थापित भारत का पहला एआई क्लिनिक बन गया है। इसका उद्देश्य एआई आधारित हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को वास्तविक क्लिनिकल वातावरण में समाधान विकसित, परीक्षण और सत्यापित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एआई इनोवेशन और पब्लिक हेल्थकेयर में वास्तविक क्लिनिकल वैलिडेशन के बीच मौजूद अंतर को कम करना है। जिम्स में स्थापित यह एआई क्लिनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्नत तकनीक और क्लिनिकल प्रैक्टिस को जोड़ने वाला एक अनोखा प्लेटफॉर्म साबित होगा। इसके जरिए नई एआई तकनीकों का परीक्षण और मान्यता दी जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें