फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पंख देने के लिए 12.80 करोड़ से बनेगा हॉकी स्टेडियम,जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा निर्माण

गौतमबुद्धनगर की खेल प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी प्रतिभा को पंख देने के लिए 12.80 करोड़ रुपये से हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से जेवर विधानसभा के सेक्टर-38 में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसी महीने से स्टेडियम का निर्माण काम शुरू हो जाएगा और अगले 9 महीने में खिलाड़ियों के लिए हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार कर दिया जाएगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेवर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पहले पत्र लिखा गया था, जिसके बाद प्राधिकरण ने तेजी से इस काम को पूरा कर दिया है। स्टेडियम के प्रथम चरण के निर्माण के लिए ई-निविदा के जरिए कार्यदायी संस्था का चयन किया गया है और उन्हें काम आवंटित कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि निर्माण काम इसी महीने से शुरू कर दिया जाएगा। हॉकी स्टेडियम का निर्माण काम को शुरू करने के लिए 29 मई प्रस्तावित तिथि निर्धारित की गई है। वहीं पहले चरण के काम को पूरा करने के लिए 28 फरवरी 2027 तक का समय तय किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें