फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 01:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में जिला स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्री प्राइमरी तथा प्राथमिक शिक्षा के समन्वय से छात्रों को प्रगति की ओर ले जाना रहा। प्री प्राइमरी शिक्षा की महत्ता, अर्ली चाइल्डहुड तथा वंडर बॉक्स के विषय में विस्तार से बताया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि प्री प्राइमरी के छात्रों का विशेष ध्यान रखना है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन बच्चों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को मंच मिल रहा है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी और एसआरजी रश्मि त्रिपाठी, कंचन बाला, अशोक के साथ कई शिक्षक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें