फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखा युवाओं का उत्साह, अभ्यर्थियों ने कहा- प्रश्नपत्र रहा आसान, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 01:08 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को ग्रेटर नोएडा के 20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी नजर आई, जो परीक्षा समाप्त होने तक अपने बच्चों का इंतजार करते रहे। कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा के अनुभव साझा किए। अमर उजाला संवाददाता मोहम्मद बिलाल से बातचीत में कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और सामान्य हिंदी से जुड़े प्रश्न संतुलित स्तर के थे, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक कठिनाई नहीं हुई। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि समय प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा, लेकिन प्रश्नों का स्तर मध्यम होने के कारण अधिकांश प्रश्न निर्धारित समय में हल किए जा सके। वहीं, कुछ छात्रों ने कहा कि सामान्य ज्ञान खंड में कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनमें गहन तैयारी की आवश्यकता थी, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा संतोषजनक रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विभिन्न जिलों आगरा, हाथरस, मथुरा से ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें