नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल में बुधवार को आयोजित हुए मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में युवाओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक जागरूकता के बारे में बताया गया। मोनिका गुप्ता (बीके) ने कहा कि यदि जीवन में उद्देश्य नहीं है तो व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है, जबकि उद्देश्यपूर्ण जीवन जागरूकता और आत्म-संतुलन देता है। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की समूह निदेशक डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे।